खरगोन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में विशाल पथ संचलन निकाला गया। प्रतिवर्ष निकलने वाला संचलन ऐतिहासिक एवं विराट रूप में निकला, जो की चरैवेति संचलन के स्वरूप में रहा। 20 बस्तियों का अलग- अलग संचलन सुबह 10 बजे एक ही समय पर एकसाथ शुरु हुआ जो शहर की 200 से अधिक कॉलोनियों, बस्तियों से होकर गुजरा। घोष वाहिनी, ध्वज वाहिनी, दंड वाहिनी के साथ हजारों स्वयंसेवको ने जब अनुशासनबद्ध होकर संचलन में कदमताल कि तो सैंकड़ों लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। किसी ने घर की छत पर से तो कोई स्वागत मंच लगाकर स्वयंसेवको के स्वागत के लिए आतुर नजर आया। घोष वाहिनी की मधुर ध्वनि में सुनते ही घर में बैठे लोग तुरंत ही संचलन का स्वागत करने के लिए घर से बाहर आ गए। स्वयंसेवको का कॉलोनी, बस्तियों में 100 से अधिक मंचों से स्वागत हुआ, समापन पर जलपान की व्यवस्था भी स्वयंसेवको के लिए की गई थी।