BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2024, 2:34 pm
KHABAR : भेष बदलकर मंदिर प्रशासक ने किया निरीक्षण, लगातार मिल रही थी शिकायतें, भस्मार्ती की 1705 अनुमति में 1400 श्रद्धालु पहुंचे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन होने वाली भगवान महाकाल की भस्म आरती के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। ऐसे में मंदिर प्रशासन के पास शिकायत पहुंची थी कि किसी ओर की अनुमति पर अन्य दूसरे श्रद्धालु भी भस्म आरती के दौरान प्रवेश करते है। रविवार की अल सुबह मंदिर प्रशासक ने भेष बदलकर ओचक निरीक्षण किया तो पाया कि 1705 की अनुमति में मात्र 1400 लोग ही भस्म आरती के लिए पहुंचे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि निरीक्षण की सूचना के बाद वे कौन 300 थे, जो भस्म आरती की अनुमति के बाद भी नहीं पहुंचे।


भेष बदलकर मंदिर प्रशासक ने किया निरीक्षण
प्रशासन द्वारा देशभर से बाबा महाकाल के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही दर्शन की सुचारू व्यवस्था के लिए ध्यान दिया जा रहा है। दो दिन पहले ही मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने आदेश जारी कर सुबह भस्म आरती के दौरान विभिन्न शासकीय विभागों व अन्य तरह से प्रोटोकॉल अटेंडर के रूप में श्रद्धालुओं को लाकर नंदी हाल व अन्य स्थानों पर बैठने वाले अटेंडर लोगों का प्रवेश बंद कर दिया है। इसके बाद भस्म आरती के लिए केवल मंदिर में अनुमति वाले श्रद्धालुओं को ही प्रवेश देने की व्यवस्था से अटेंडर के रूप में आने वाले करीब 60 लोगों की संख्या कम हो गई है। व्यवस्थाएं देखने के लिए रविवार की रात मंदिर प्रशासक धाकड़ भस्म आरती के लिए गमछा चेहरे पर डालकर भेष बदलकर मंदिर पहुंचे थे। जब धाकड़ ने मंदिर के चारों गेट पर चेकिंग के दौरान कर्मचारियों पर नजर रखी तो इसकी सूचना भी तेजी से पहुंच गई। प्रवेश गेट पर श्रद्धालुओं की अनुमति चेक करने की प्रक्रिया शुरू हुई तो मंदिर में अंतिम प्रवेश होने तक केवल 1400 लोगों ही पहुंचे थे। जबकि रविवार को सुबह होने वाली भस्म आरती के लिए करीब 1705 की अनुमति जारी हुई थी। ऐसे में मना जा रहा है कि प्रशासक धाकड़ के औचक निरीक्षण की जानकारी लगने के बाद दूसरे लोगों की अनुमति पर अन्य लोगों का प्रवेश नही होने से संख्या कम हो गई। जबकि शिकायत यह भी थी कि अनुमति किसी के नाम से बनती थी और ऐन वक्त पर प्रवेश अन्य व्यक्ति को कराया जाता था।।


प्रवेश गेट व चौकिंग की व्यवस्था देखी
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने चर्चा के दौरान बताया कि भस्म आरती को लेकर कई तरह की शिकायतें मिल रही थी। इसे लेकर सबसे पहले हमने शासकीय विभाग व अन्य तरह से प्रोटोकॉल अटेंडर बनकर आने वाले लोगों पर आदेश निकाल कर रोक लगाई। जिसके माध्यम से करीब 50 से 60 लोगों की उपस्थिति कम होने से दूसरे श्रद्धालुओं को सुविधा पूर्वक दर्शन हो सके है। इसके बाद शिकायत मिली थी कि भस्म आरती के लिए अनुमति किसी और के नाम पर बनती थी और मौके पर दूसरे लोग प्रवेश करते थे। इसके बाद रविवार की देर रात को अलग-अलग प्रवेश गेट व चौकिंग की व्यवस्था का निरीक्षण किया है। इस दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा रविवार सुबह के लिए करीब 1705 लोगों की अनुमति जारी हुई थी। जब चौकिंग सख्ती से हुई तो इनमें केवल 1400 श्रद्धालु ही पहुंचे थे। इससे जाहिर है कि जिन श्रद्धालुओं को अन्य लोगों की अनुमति पर प्रवेश दिया जा रहा था। वे रविवार को निरीक्षण होने की सूचना के बाद पकड़ में आने के डर से पहुंचे ही नही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE