चित्तौड़गढ़। अंचल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ चित्तौड़गढ़ विभाग प्रचारक सत्यनारायण,प्रांत पर्यावरण सयोजक धर्म पाल गोयल, सम्भाग समिति सदस्य पहलाद प्रजापत,सम्भाग अभियान प्रमुख अभय सिंह चोधरी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा आदि ने भारत माता के समक्ष वैदिक मंत्रोपचार के साथ भारत माता के समक्ष दीप प्रजलवित कर किया जानकारी देते हुए अंचल अभियान प्रमुख लक्ष्मी नारायणन ने बताया कि सम्बोधित करते हुए विभाग प्रचारक ने कहा कि एकल अभियान के द्वारा भविष्य के भारत का निर्माण किया जा रहा यह सराहनीय है। ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है आज भारत खेल में अपना परचम लहरा रहा है उसका कारण ये ग्रामीण प्रतिभाए है । संभाग ग्रामोत्थनां सयोजक धर्म पाल गोयल ने कहा कि आज चितौड़ जिले में 480 विद्यालय संचालित है जिसमे बालको को पंच मुखी शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रवाद की भावना को जाग्रत किया जा रहा है। जिससे भविष्य में जैसा भारत हम चाहते है वैसे भारत के निर्माण का प्रयत्न हर कार्यकर्ता कर रहा है। खेलो का शुभारंभ सम्भाग खेल प्रमुख अरविंद सेन द्वारा करवाया गया जिसमें बालको ने उत्साह के साथ भाग लिया। ऊची कूद, लंबी कूद, रस्सा कसी,कबड्डी 100 मीटर, 200मीटर,400 मीटर दौड़ इत्यादि प्रतियोगिता हुई। 18 टीमो के 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया। पारितोषिक वितरण प्रेम मानधना, पुष्पा मालू, चंदा नामधर ओर महिला समिति ने किया। आभार पहलाद प्रजापत ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मनोज वैष्णव, बसंत गोयल, लक्ष्मण शर्मा, संजय शर्मा, गोपाल कच्छावा, महन्त जगदीश वैष्णव के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ एकल के आचार्य और दीदीया उपस्थिति रही।