खरगोन। जिले के ग्राम उमरखली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भगवान मतलब डाक्टर ही नहीं आते तो आयुष्मान कैसे होंगे क्षेत्र के लोग यहां पर तीन डॉक्टर पदस्थ हैं लेकिन आप जब भी जाएंगे आपको डॉक्टर नहीं मिलेंगे, और हर बार कहीं और ड्यूटी पर है, बहाना तैयार रखते हैं। ड्रेसर,जीएनएम, इलाज करते हैं पांच बेड का हॉस्पिटल है लेकिन जिस कक्ष में बेड लगे हुए हैं वहां का दरवाजा भी हमेशा बंद रहता है सुबह 10: 30 को हॉस्पिटल खुलता है, और 2 बजे बंद होता है उसके बाद आप बीमार हैं तो गांव के झोला छाप डॉक्टर के पास जाओ इतने बड़े हासपिटल में बड़ी मुश्किल से 8से 10 मरीज़ ही आते हैं! दशरथ राठौड़ का कहना है अस्पताल में सीसी कैमरे लगे हैं उनकी जांच कराई जानी चाहिए कि डॉक्टर कब-कब आते हैं और कब नहीं आते हैं । बाकी की कहानी स्टाफ की जबानी सुनिए।