BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2024, 4:21 pm
KHABAR : उज्जैन में ट्रेफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 मोडिफाइड साइलेंसर पर चलाया बुलडोजर, दुकानदारों से भी वसूला जुर्माना, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। पुलिस प्रशासन ने शहर में पिछले 25 दिनों में कार्यवाही के तहत बुलेट मोटरसाइकिल से तेज आवाज करने वाले साइलेंसर जब्त कर उन पर रोड रोलर चलवा दिया दिया है। शहर की सड़कों पर दौड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल से कई तरह की आवाज निकालने वाले साइलेंसर को लेकर यातायात पुलिस विभाग ने कार्रवाई की थी। तेज और कान फोडू आवाज से परेशान करने वाले अवैध मॉडिफाई साइलेंसर को रविवार साइलेंट कर दिया।


बुलडोजर से कुचले 100 मोडिफाइड साइलेंसर
पिछले 25 दिनों से कई तरह की आवाज निकालने वाले मोडिफाइड साइलेंसर को लेकर यातायात पुलिस जब्ती की कार्यवाही कर रही थी। रविवार शहर के टावर चौक पर लाखों रुपए कीमत के मोडिफाइड साइलेंसर को बुलडोजर से कुचल दिया गया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि आगामी त्यौहार व बाजार व्यवस्था को देखते हुए और माता-बहनों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेज आवाज निकालने वाले, ओवर स्पीडिंग करने वाले लोगों की मोटरसाइकिल को जब्त किया था। इस दौरान करीब 100 साइलेंसर को निकलवाया गया था। कुछ सायलेंसर इसमें डेढ़ से दो लाख रूपए के है। इन सभी को आज पब्लिक के बीच नष्ट किया है।


दुकानदारों पर भी किया जुर्माना
उज्जैन पुलिस ने नियमों का उलंघन करने वाले लोगों को यातायात का पाठ-पढ़ाने के लिए जहां करीब 100 साइलेंसर बुलडोजर से कुचले है। वही एसपी के अनुसार करीब ढाई से तीन रुपए का जुर्माना मोटरसाइकल चालकों पर लगाया है, इसके साथ ही दुकानदारों पर भी जुर्माना वसूला गया है। शर्मा ने कहा कि नार्मल मेक को मेंटेन करना चाहिए साथ ही लोगों को परेशान करने वाले बाइक चालकों के साथ आगे भी यही किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE