BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2024, 5:13 pm
BIG NEWS : नीमच शहर की सिटी थाना पुलिस और सुबह का वक्त, जब अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई तो मिली ये बड़ी सफलता, हथियारों के साथ धराएं रोशन व मोहम्मद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की सिटी थाना पुलिस ने रविवार को सुबह दो अलग-अलग मामलों में हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस ने एक देसी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस। वहीं दूसरे मामले में एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की आरोपी रोशन पिता बाबूलाल उर्फ दर्शन सिह बांछडा निवासी हिंगोरिया मालखेड़ा के समीप अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर, आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल के साथ 5 जिंदा कारतूस और एक बाइक जब्त की है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह एक अन्य मामले मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बोरखेड़ी गांव के समीप से आरोपी मोहम्मद तरबेज पिता आला मोहम्मद गोरी निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेडा जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान के कब्जे से एक देसी कट्टे के साथ दो जिंदा कारतूस ओर एक स्कूटी को जब्त किया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे देसी कट्टा, देसी पिस्टल और कारतूस कहां से और किससे लाए हैं।

विशेष अभियान के तहत कार्रवाई-
मामले पर सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि नीमच एसपी के निर्देश पर हथियार तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE