कंजार्डा। सरकार आम आदमी के डिजिटल युग से जोड़ना चाहती है, लेकिन संचार की कंपनिया अपना नेटवर्क नहीं दे पा रही है। देश की जानी मानी कंपनी जिसने पूरे भारत में अपना जाल बिछा रखा है। कंपनी अपना अपना नेटवर्क सुविधा देने में नाकामयाब हो रही है। रपव कंपनी के नेटवर्क में कही मिलता है तो कहीं नहीं के बराबर मिला रहा है। रपव के नेटवर्क में इन दिनों काफी परेशानियां उठाना पड़ रही है रपव का नेटवर्क सही नहीं मिलने के कारण आम उपभोक्ता काफी परेशान है। फाइल को फोटो को लोड करने में काफी समय लग रहा है। वहीं इेदस कंपनी की सेवाएं 7 दिन से बंद पड़ी है, जिसका कोई ध्यान रखने वाला नहीं है। आम उपभोक्ता ने रपव की नेटवर्क प्राब्लम और महंगे रिचार्ज के कारण अन्य कंपनी की सिम कार्ड खरीद कर ली। लेकिन बीएसएनएल ने अपना रुख बता दिया। आखिर उपभोक्ता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। दोनों कंपनी के जिम्मेदार ध्यान देकर आवश्यक कार्यवाही करें।