BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2024, 10:19 am
KHABAR : कुएं में गिरा लकड़बग्घा पहुंचे फॉरेस्ट विभाग, बड़ी मशक्कत से किया रेस्क्यू, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के बिस्टान थानाक्षेत्र के ग्राम बन्हुर के एक खेत स्थित कुएं में लकडबग्घा (हायना) गिर गया। करीब 30 फीट गहरे कुएं में गिरे लकडबग्घे की सूचना लगते ही कौतुहलवश बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मशक्कत के बाद लकडबग्घे को कुएं से रेस्क्यू किया।


मिली जानकारी अनुसार किसान प्रकाश के खेत स्थित कुएं में मादा लकड़बग्घा शनिवार को गिरा था। खेत में सोयाबीन फसल थी, जिसे कांटने के बाद खेत खाली थी, भटकते हुए जंगल से खेत में आया लकड़बग्घा कुएं की मुंडेर नही होने से जा गिरा। रेंजर अमीचंद अस्के ने बताया लकडबग्घे को निकालने के लिए बड़े रस्सों के सहारे पिंजरे को बांधकर कुएं में उतारा गया। जैसे ही लकडबग्घा पिंजरे में आया, उसे खिंच लिया, हालांकि इस रेस्क्यू में करीब 5 घंटे का समय लगा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के जमा होने से रेस्क्यू चुनौतीभरा था। रेस्क्यू के बाद पिकअप वाहन में शाम 6 बजे पिपलझोपा रायसागर के बीच घने जंगलों में छोड़ा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE