BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2024, 11:08 am
REPORT : चार पहिया वाहनों की उतारी काली फिल्म, यातायात पुलिस लगातार चला रही लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देशन में यातायात प्रभारी उर्मिला चौहान, सूबेदार सोनू बडगूजर एवं यातायात की टीम द्वारा काली फिल्म के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाकर चालानी कार्रवाई की जा रही है। 

थाना प्रभारी उर्मिला चौहान द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार भरभडिया फंटे पर यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेज चेक किए गए साथ ही वाहनों में अवैध तरीके से गैस किट लगाकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को भी चेक किया गया । ऐसे चार पहिया वाहन जिन पर काली फिल्म लगी पाई गई उन वाहनों से काली फिल्म उतरवायी जाकर उनके विरुद्ध चालान कार्रवाई की गई , ऐसे 08 चार पहिया वाहनों की काली फिल्म उतरवायी जाकर उनसे समन शुल्क वसूला गया साथ ही हेलमेट न पहनकर वाहन चलाने वाले दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की जाकर कुल 46 चालान बनाकर 18000 रूपये का समन शुल्क वसूला गया ।

यातायात पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने एवं सीट बेल्ट लगाकर निर्धारित गतिशिमा का पालन करने की समझाइश दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE