BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2024, 12:23 pm
KHABAR : संदर्भ समूह के कार्यक्रम में स्कूल शिक्षामंत्री की घोषणा, विभागीय परीक्षा कराकर शिक्षकों को सौंपी जाएगी प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। संदर्भ समूह का पिछले दिनों गाडरवारा में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें शामिल स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को शिक्षा अनुरूप बनाने के लिए योग्यता रखने वाले अनुभवी शिक्षकों को परीक्षा के माध्यम से अवसर दिया जाएगा। प्रशिक्षण का काम भी योग्य शिक्षकों को सौंपा जाएगा। संदर्भ समूह के संरक्षक दामोदर जैन प्रतिवर्ष कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जिसमें कार्यप्रणाली में सुधार और बाल शिक्षाविद गिजु भाई की प्रेरणा लेकर रोचक बाल शिक्षण कार्य के लिए नवाचार करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाता है।


इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री को राज्य शिक्षा सेवा व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए एईओ की नियुक्ति करने, माध्यमिक स्कूलों में छह विषय के लिए न्यूनतम 6 शिक्षक रखने एवं ग्रीष्मकाल में सारे प्रशिक्षण करते हुए शिक्षकों को 30 दिन का अर्जित अवकाश देने के सुझाव दिए।


संघ के प्रवक्ता डॉ. अनिल भार्गव ने बताया कि मंत्री ने शिक्षकों को प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी सौंपने और भोपाल में सम्मेलन बुलाकर शिक्षा में सुधार के सुझाव आमंत्रित करने का आश्वासन दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE