झालावाड़। जिले की पुलिस लाइन में आज पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। जिले के पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने लद्दाख में शहीद हुए पुलिस जवानों के नाम लेते हुए उन्हें याद किया। पुलिस जवानों द्वारा पुलिस शहीदों को तीन राउंड फायर करते हुए शोक सलामी दी गई। ऋचा तोमर ने कहा कि पुलिस शहीद दिवस पर 1959 में लद्दाख में शहीद हुए 216 पुलिस अधिकारी व कर्मचारीयो को श्रद्धांजलि दी गई।पुलिस शहीद दिवस पर पुलिस लाइन में रक्त दान शिविर का भी आयोजन हुआ जिसमे जिला पुलिस अधीक्षक शहीद दिवस पर SP ऋचा तोमर ने बढ़ाया पुलिस कर्मियों का हौसला।
रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए लिए प्रेरित, सबसे पहले रक्तदान कर जवानों का बढ़ाया हौसला, SP ऋचा तोमर के रक्तदान के बाद पुलिस अधिकारियों जवानों में रक्तदान करने के प्रति मची होड़, पुलिस लाइन में चल रहा रक्तदान, ASP चिरंजीलाल, ने भी किया रक्तदान DSP हर्षराज सिंह सहित जिले भर केअधिकारी और पुलिस जवान मौजूद रहे।