शाजापुर। हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है और पूरे देश में प्रत्येक पुलिस इकाई में सभी पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। जिसके तहत आज दिनांक 21 अक्टूबर को माननीय केंद्रीय गृह मंत्री ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक (एनपीएम), नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि तौर पर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस दौरान डीआईबी में उन पुलिस कर्मियों के नाम पढे जाते है, जो इलाके के खतरों आदि के प्रत्यक्ष परिणाम के रूप में ड्यूटी पर मारे गए। चाहे वह दुश्मन की सीधी कार्रवाई या हिंसा या प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुआ हो। इस दौरान सीएपीएफएस और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त परेड भी आयोजित की गई हैं।
एनपीएम में 21 अक्टूबर को सुबह 08.00 बजे से पुलिस स्मारक दिवस परेड, राष्ट्रीय पुलिस स्मारक, नई दिल्ली का लाइव वेबकास्ट शीर्षक के साथ लाइव टेलीकास्ट और वेबकास्ट पुलिस लाइन शाजापुर में प्रदर्शित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों/कर्मचारी सम्मिलित हुए। जिससे आम जनता के बीच पुलिस के कर्तव्य के प्रति अधिकतम जागरूकता पैदा की जा सके।