BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2024, 2:18 pm
KHABAR : देवास में हुआ पुलिस शहीद स्मृति दिवस कार्यक्रम, शहीदों को दी श्रद्धांजलि,  परिजनों को किया सम्मानित, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। पुलिस शहीद स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने देश के प्रति अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को स्मारक स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।आयोजन के दौरान एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया, सीएसपी दिषेश अग्रवाल, संरक्षित रणजीत ठाकुर, सुबेदार आनंद कुमार,सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित शहीदों के परिजनों को पुलिसकर्मियों ने शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर देवास महापौर गीता अग्रवाल, महापोर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने भी शामिल होकर स्मारक स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित किया।एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर देश की सेवा में शहीद होकर अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों को याद किया गया है। साथ ही जिले के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया है। महापोर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बताया की हमारे जो विर जवान शहीद होते हैं उनके सम्मान में पुरे देश के अंदर आज शहीद दिवस मनाया जा रहा है उसी तारतम्य मे आज जिला मुख्यालय पर शहिद स्मृति दिवश मनाया हे। हमारे जो पुलिस जवान जो वर्दी पहन कर शपथ लेते हैं ओर उस शपथ की मर्यादा का ध्यान रखते हुए,अपने कर्तव्य का पालन करते हुए की बार अपने प्राणों को न्यौछावर करने में भी नही झिझकते हैं एसे बलिदानी एसे शहिद पुलिस जवानों को आज श्रद्धांजलि अर्पित की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE