BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2024, 2:29 pm
BIS REPORT : बुधनी उपचुनाव के लिए शिवराज सिंह ने बनाई रणनीति, इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, कहा- यह कुछ स्वार्थी लोगों का गठबंधन..., पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। बुधनी विधानसभा उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्टिव हो गए हैं। विपक्ष को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयारियां चल रही है। आज उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर रणनीति बनाई और कहा कि भाजपा पूरी तरीके से तैयार है। जनता भाजपा के साथ है और बुधनी का उपचुनाव हम भारी बहुमत से जीतेंगे।


इंडिया गठबंधन पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, यह स्वाभाविक गठबंधन नहीं है, यह तो कुछ स्वार्थी लोगों का गठबंधन है। इनके बीच कोई सैद्धांतिक सहमति नहीं है। यह लोग देश के विकास, जनता के कल्याण के लिए नहीं हैं। इनका बस एक ही काम है, मोदी और बीजेपी का विरोध। ये विरोध में अंधे लोग, देश की प्रगति और विकास को भी बाधित करते हैं। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सुविचारित गठबंधन है जो गौरवशाली, समृद्ध भारत के निर्माण के लिए काम कर रहा है।


गांदरबल के गगनगीर में हुई आतंकी घटना को केंद्रीय मंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, यह आतंकवादियों की पाकिस्तान की शह से कायराना हरकत है। भारत ऐसे आतंकवादियों को जवाब देगा। आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE