BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2024, 3:51 pm
BIG REPORT : सिंधिया स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, एयरपोर्ट के उद्घाटन पर कहा- प्रदेश में आज 5 एयरपोर्ट, यह मेरा एक सपना था, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की और मीडिया से बात करते हुए कहा कि, सिंधिया स्कूल का वार्षिकोत्सव है। इस बार सिंधिया स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में इसरो के अध्यक्ष आए हैं। इसके साथ ही एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर भी सिंधिया बोले।


क्या बोले सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, यह हमारा सौभाग्य है की सिंधिया स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में इसरो के अध्यक्ष आए हैं। अध्यक्ष सोमनाथ ने भारत की प्रगति को अंतरिक्ष में नहीं बल्कि तिरंगे को भी पूरे ब्रह्मांड में पहुंचाने का काम किया है। यह ग्वालियर का सौभाग्य है कि आज ऐसी हस्ती हमारे साथ है। इसके साथ ही उन्होंने रीवा एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर कहा कि, वह भी एक महत्वपूर्ण दिवस था। हमारे प्रदेश में आज पांच एयरपोर्ट हो यह मेरा एक सपना था।


उन्होंने कहा मेरे पूज्य पिताजी ने रीवा को पहले अपना रेलवे स्टेशन दिया था। उन्होंने रीवा को ट्रेन से जुड़वाया और राष्ट्र के मुख्य धारा के साथ भी जुड़वाया। जब मुझे इस मंत्रालय का प्रभार मिला तो कई बार क्षेत्र के प्रतिनिधि मेरे पास आए खासकर के राजेंद्र शुक्ला भी। उन्होंने कहा फ्लाइट पकड़ने के लिए एक तरफ जहां 4 घंटे रीवा के वासी को जबलपुर जाना पड़ता था या रीवा से 3रू30 घंटे में प्रयागराज जाना पड़ता था। अब यह संकल्प हमने लिया कि हम रीवा में ही एयरपोर्ट स्थापित करेंगे।


उन्होंने कहा आज वह सपना पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रीवा को 100 करोड रुपए का एक नया विमानतल मिल चुका है। एटीआर को आईएफआर सिस्टम के आधार पर 1800 मी का हमारा रनवे आ चुका है। ताकि जब मौसम भी ठीक न हो वह लैंड कर पाए। थ्त् सिस्टम के तहत यह सुविधा भी मिल चुकी है। 1800 मीटर से बड़ा कर हम लोग बड़े प्लेन के लिए भी एयरपोर्ट को तैयार कर रहे हैं।


इसका सपना मेरे दिल से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा रिकॉर्ड टाइम में 20 महीने में यह एयरपोर्ट तैयार हो चुका है। फरवरी 2023 में हम लोगों ने भूमि पूजन किया था और कल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा इसका उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री का भी मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने यह एक घोषणा भी की है कि आने वाले दिनों में जहां पांच विमानतल हैं वो ओर आगे बढ़ते जाएंगे। प्रदेश में 23 हवाई पट्टियां विकसित की जाएगी। आने वाले दिनों में हमारा संकल्प है भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में की हर जिले में हवाई पट्टी पूर्ण रूप से हो।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE