BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2024, 4:14 pm
NEWS : पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को किया याद, शस्त्र और शीश झुका शहीदों को किया नमन, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्र के लिए कर्तव्य पर शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस शहीद दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों व जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने इस वर्ष शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी दी। शहीदों को हथियार व शीश झुका कर शोक सलामी दी गई। उनके सम्मान में दो राउंड फायरिंग भी की गई। पुलिस लाईन, थानों व कार्यालयों के पुलिसकर्मी रक्तविरों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया। 


शहीद दिवस पर बहादुर दिलों को किया याद
पुलिस लाइन में आयोजित शहीद दिवस समारोह में एसपी सुधीर जोशी ने देश के सभी प्रान्तों, केन्द्र शासित प्रदेशों व अर्द्ध सैन्य बलों के 1 सितम्बर  2023 से 31 अगस्त, 2024 तक के विभिन्न संवर्ग के राजस्थान के 20 शहीद सहित सभी 216 शहीद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदनाम व उनके नाम का वाचन कर उन्हें सम्मान दिया।


अपने कर्तव्य के प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए बलिदान की गवाही के रूप में पुलिस लाईन ग्राउंड में  राईफल और टोप से बने स्मारक पर एसपी ने पुष्प चक्र अर्पित कर वर्ष में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।


संचित निरीक्षक अनिल पांडे के नेतृत्व में बनी एमबीसी व पुलिस की सम्मान गार्ड द्वारा शस्त्रों को उलट शोक शस्त्र कर दिवंगत आत्माओं के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। पुलिस बैंड कर्मियों ने लास्ट पोस्ट धुन बजाई। शहीदों के सम्मान में परेड में शामिल पुलिस कर्मियों द्वारा राईफल से दो-दो राउंड फायरिंग की गई।           


कार्यक्रम में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी शहीद हुए पुलिस कर्मियों को सलामी दी गई। 


इसलिए मनाया जाता है, पुलिस शहीद दिवस
उल्लेखनीय हैं, कि 21 अक्टूबर 1959 के दिन भारत- तिब्बत के सीमा पर चीन और भारतीय सीमा विवाद में कई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सदस्य शहीद हुए थे। हर वर्ष 21 अक्टूबर को यह पुलिस स्मृति  दिवस अथवा पुलिस शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
समारोह में हुए अन्य कार्यक्रम


समारोह में एसपी सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने इस मौके पर शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया।  जिले के विभिन्न थानों, पुलिस लाईन व कार्यालयों के पुलिस कर्मियों ने शहीद दिवस पर स्वेच्छिक रक्तदान किया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अलावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, मुकेश सांखला, पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी, सदर थानाधिकारी गजेंद्र सिंह, थानाधिकारी चंदेरिया धर्मराज, महिला थाना एसएचओ मधु कंवर,  अपराध सहायक जोधाराम गुर्जर, यातायात प्रभारी सुनीता गुर्जर, रीडर भंवरलाल दशोरा व पुलिस के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE