BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2024, 4:25 pm
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जल संचयन के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में बोरी बंधान के कार्य प्रारम्‍भ, मिट्टी का कटाव रोकने के लिए किया ये काम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जल संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही सम्‍भव है। जल संचय छोटे-छोटे कार्याे से हो सकता है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी-छोटी जल संरचनाओं पर वर्षा ऋतु के बाद जल के बहाव को रोककर जल संचयन के लिए बोरी बंधान का कार्य प्रारंभ किया गया है।

इसमें मिट्टी का कटाव रोकने के लिए बोरियों में मिट्टी भर कर जल संरचनाओं पर बांध बनाने का काम किया जा रहा है। जिले की सभी 243 ग्राम पंचायतों में बोरी बंधन का कार्य पर प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर ने इस कार्य में ग्रामीणों से भी सहभागिता की अपील की है, ताकि ग्रामीण जन भी अपने-अपने क्षेत्र में जल को संरक्षित कर जल स्तर को बढ़ाने में सहभागी बन सकें। जिले में बोरी बंधान से बहुत कम लागत में खेतों में पर्याप्त नमी से आगामी गेहूं व चने की फसल हो सकेगी और मवेशियों को भी पानी मिलेगा।मिट्टी का कटाव भी रुकेगा। जगह-जगह जल भंडारण होने से भूगर्भीय जल स्तर भी बढ़ेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE