शाजापुर। सोमवार दोपहर गौ रक्षा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने विधायक अरुण भीमावद से मिलकर ज्ञापन दिया है। विधायक कार्यालय पहुंचे गौसेवकों ने विधायक से मिलकर गायों के उपचार के लिए हाइड्रोलिक एंबुलेंस की मांग की है। इस दौरान विधायक ने गौसेवकों को कहा है की, नगर पालिका से बात करेंगे।
गौसेवक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि गौ रक्षा सेवा समिति पिछले 12 वर्षों से आवारा मवेशियों की सेवा का काम किया जा रहा है। कई बार गौ माता का प्राथमिक उपचार करने के बाद पशु चिकित्सालय तक लें जाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इन्हीं समस्याओं को देखते हुए आज शाजापुर विधायक अरुण भीमवद को गौ रक्षा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने हाइड्रोलिक एम्बुलेंस की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है।