BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2024, 5:19 pm
KHABAR : केवलराम चौनराय पब्लिक स्कूल करोंद में दीपावली सेलिब्रेशन, दीया सजावट, तोरण, झालर, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केवलराम चौनराय पब्लिक स्कूल करोंद में आगामी त्योहार दीपावली के उपलक्ष्य में दीया सजावट, तोरण, झालर, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया।


पहली और दूसरी कक्षा के नन्हे हाथों ने रंग-बिरंगे कागजी दीये बनाए, तीसरी और चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने मिट्टी के दीयों को सुंदर आकार दिए। पांचवीं और छठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विभिन्न सामग्रियों से मनमोहक तोरण सजाए, जबकि सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों ने झूमरों से सजी अलौकिक छवि प्रस्तुत की।


छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता से न केवल विद्यालय प्रांगण को रोशन किया, बल्कि रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर दीपावली की उमंग और आनंद को हर दिल तक पहुंचाया।


इस आयोजन ने केवल उनके हुनर को उजागर नहीं किया, बल्कि उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इस दीपावली को पर्यावरण-हितैषी बनाने का आह्वान भी किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE