BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2024, 5:53 pm
BIG NEWS : उज्जैन में किसान ने खुद जला दी सोयाबीन की फसलरूपीली फंगस से खराब हुई 15 बीघा की उपज, लागत भी नहीं निकलने से था नाराज, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। बड़नगर तहसील के गांव अजनावदा के किसान हीरालाल पाटीदार ने अपने खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल काटने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। किसान का कहना है कि फसल इतनी खराब हो चुकी है कि मंडी में बेचने पर कटाई-बुवाई का खर्च भी नहीं निकलेगा।


बड़नगर के किसान हीरालाल पाटीदार ने इस बार 28 बीघा जमीन पर सोयाबीन की 1135 वैराइटी की बुवाई की थी। सोयाबीन में पीला मोजक फंगस लगने से 15 बीघा में लगी फसल खराब हो गई। जब कटाई की बारी आई तो सोयाबीन की पैदावार लागत से भी कम हुई। थ्रैशर व मजदूरों का खर्चा अलग से हो गया। इसी बात से दुखी होकर किसान ने फसल में आग लगा दी। दो हफ्ते पहले जब हार्वेस्टर मशीन से कटाई करवाई तो एक बीघा में 20 किलो सोयाबीन भी नहीं निकली।


हीरालाल ने बताया कि मशीन का किराया भी नहीं निकला। प्रति बीघा 20 किलो सोयाबीन भी नहीं आई। जिससे बीज बुवाई और कटाई का पैसा भी नहीं निकल रहा। बाजार में बेचने जाऊंगा तो जेब से पैसा लग जाएगा। जिसके कारण कटी हुई फसल में आग लगा दी। हालांकि पटवारी आए थे। उन्होंने बीमा वाले से गात की। सर्वे भी हो चुका है।


इस मामले में नायब तहसीलदार दुर्वेन्द्र दुबे ने बताया कि किसान ने अपने खेत में 1135 सोयाबीन की फसल ली थी। जिसमें पीला मोजक फंगस लग जाने की वजह से सोयाबीन खराब हो गई थी। जिससे उपज कम हुई है। हमने टोल फ्री नंबर पर क्लेम करवा दिया है। बीमा कम्पनी से उन्हें पूरा बीमा क्लेम मिलेगा। अपने स्तर पर कृषि विभाग से भी जांच करवाई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE