अशोकनगर। जिले के पिपरई में रविवार शाम एक युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। सूचना मिलने के बाद परिजन एकत्रित होकर थाने पहुंचे और जहां पर उन्होंने हंगामा किया। उसके बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद भी परिजन थाने पहुंचे और वहां पर उन्होंने तीन पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर अवधेश गौड़, प्रधान आरक्षक आनंद सिकरवार और आरक्षक दिलीप ओझा को लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही मामले की जांच करने हेतु कमेटी गठित की गई है।
घटना की जानकारी के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर सहित कुछ थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने आवेदन भी दिया है।
मृतक का नाम भरत पिता कल्याण सिंह अहिरवार (22)है। युवक के परिजनों ने बताया कि उनके लड़के पर चोरी का केस लगा था इस केस के मामले में पुलिसकर्मियों ने उसे 20 हजार रुपए मांगे थे जिसके कारण से वह परेशान था।