BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2024, 6:13 pm
KHABAR : भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर समेत भाजपा नेता सक्रिय सदस्य बने, पढे़ खबर

Share On:-

धार। संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के तहत भाजपा ने सोमवार से सक्रिय सदस्य बनाने कार्य जिले में आरंभ हुआ। भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर समेत भाजपा नेता को भाजपा सक्रिय सदस्यता की प्रक्रिया पूर्ण कर आवेदन प्राप्त कर सक्रिय सदस्य बनाया।


इस दौरान भाजपा जिला ने पूर्व सांसद छतर सिंह दरबार भाजपा नेता प्रभु राठौर दिलीप पटोदिया श्याम नायक भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर को सक्रिय सदस्यता दिलाई। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजीटल की ओर बहुत आगे बढ़ चुकी है। देश में 9 करोड़ से अधिक व मध्यप्रदेश में एक करोड़ 50 लाख भाजपा के प्राथमिक सदस्य बने वही धार जिले में तीन लाख 25 हजार सदस्य बने।


उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल में कम से कम 100 सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य है। प्राथमिक सदस्य बनाने के प्रथम व द्वितीय चरण में हम सब ने खूब परिश्रम किया है अब सक्रिय सदस्य बनाने हेतु कमर कस कर जुटना है। सक्रिय सदस्य बना कर 100 रुपए का डिजिटल पेमेंट अवश्य करवाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE