BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2024, 6:29 pm
BIG REPORT : ग्वालियर के संगीत और कला विश्वविद्यालय पहुंचे सिंधिया, स्टूडेंट्स ने दी अद्भुत प्रस्तुतियां, बोले- यूनिवर्सिटी को ऊंचाइयों पर लेकर जाना हमारा कर्तव्य, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राजा मानसिंह तोमर संगीत और कला विश्वविद्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत की. इस दौरान स्टूडेंट्स ने संगीत और नृत्य की अद्भुत प्रस्तुतियां दी. जिसे देख सिंधिया मंत्र मुग्ध हो गए।


छात्र अखिलेश अहिरवार ने ग्वालियर घराने की ख्याल गायकी में अनूठी प्रस्तुति दी. वहीं कत्थक विभाग की छात्राओं ने भरतनाट्यम और कथकली के फ्यूजन पर बेहतरीन प्रस्तुति दी. भरतनाट्यम की फ्यूजन नृत्य में थाईलैंड की छात्रा ने भी अपने कर्म ताल मिले. वह विश्वविद्यालय में कथक नृत्य शैली का अध्ययन कर रही है. केंद्रीय मंत्री ने छात्र-छात्राओं के गायन और नृत्य शैली की जमकर तारीफ की है।


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि देश और विदेश से भी छात्र-छात्राएं पारंपरिक नृत्य और गायन शैली की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. उन्होंने जिस तरह से भारतीय पुरातन संगीत और नृत्य शैली का प्रदर्शन किया है, वाकई काबिले तारीफ है. विश्वविद्यालय को और ऊंचाइयों पर लेकर जाना हमारा कर्तव्य है।


केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हम विश्वविद्यालय के प्रगति के लिए हर संभव मदद करेंगे. वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने बीच पाकर विश्वविद्यालय के छात्र बेहद खुश नजर आए. कथक और भरतनाट्यम का प्रदर्शन कर रही छात्र भी केंद्रीय मंत्री से मिलकर बेहद खुश नजर आईं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE