खरगोन। सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक संयुक्त मोर्चा ने सीएम हेल्पलाईन 181 पर बढ़ रही शिकायतों को बंद नही कराने पर हो रही विभागीय कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को मोर्चा केे बैनर तले एकजुट हुए।
मोर्चा पदाधिकारियों ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि अधिकतर मामलों में शिकायतें झूठी रहती है, इसके बावजूद प्रशासन हम पर शिकायतें बंद कराने का दबाव बनाता है। जब शिकायतकर्ता से संपर्क करते है तो वह अपनी शिकायत की न तो जांच कराता है न ही बंद करता है, कई लोग शिकायत बंद करने के लिए रुपयों की मांग करते है। कई बार सीम बंद कर दी जाती है। ऐेसे में शिकायत चालू रहने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए सचिवों पर निलंबन की कार्रवाई हो रही है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। हमारी मांग है कि सीएम हेल्पलाईन नागरिकों की समस्याओं के निराकरण तक सीमित रखी जाए, सचिव, रोजगार सहायक पर कार्रवाई न कि जाए। पंचायतकर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस ज्वलंत मुद्दे पर विचार नही किया गया तो कलमबंद हड़ताल को बाध्य होंगे।