शाजापुर। लद्दाख के ‘हॉट स्प्रिंग्स’ में 21 अक्टूबर 1959 को भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किये गए हमले में 10 पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। तब से इन शहीदों और कर्तव्य निभाते हुए ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया जाता है।
आज दिनांक 21.10.2024 को पुलिस लाइन शाजापुर के शहीद स्मारक, परेड ग्राउंड में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपुत द्वारा पूर्व में देश में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का नाम वाचन कर उन्हें नमन किया गया।
पुलिस स्मृति परेड द्वारा शहीदों को सलामी दी गई, तत्पश्चात परेड मार्च हुई। उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों, द्वारा शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद जवान की स्मृति में जिला कलेक्टर ऋजु बाफना द्वारा शाल, श्रीफल देकर शहीद परिवारांे को सम्मानित किया गया।
पुलिस स्मृति दिवस के इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपुत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी0 एस0 बघेल, अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले, अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) गोपाल सिहं चौहान, रक्षित निरीक्षक वंदना सिह सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी व शहीद परिवारजन उपस्थित रहे। परेड कमांडर सूबेदार सीमा मोर्य के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं विशेष सशस्त्र बल द्वारा पुलिस स्मृति परेड संपन्न हुई।