भोपाल। आज सुबह 11 बजे मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी मिलेगी। इस दौरान महिला सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े बड़े मुद्दे पर बड़ा फैसला लिया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के बाद पैदा हुए बच्चे का संरक्षण करेगी। नाबालिग और महिला के साथ बच्चे की भी जिम्मेदारी अब मध्य प्रदेश की मोहन सरकार संभालेगी। सरकार ने उनकी जिम्मेदारी लेने का फैसला कर लिया है। सिर्फ इस पर मुहर लगना बाकी है।
देश में बनेगा इकलौता राज्य
पॉक्सो एक्ट में जिन पीड़ितों को परिवार का साथ नहीं मिलेगा, उन्हें भी सरकार मदद देगी। देश में पहली बार मध्य प्रदेश इकलौता राज्य बनकर मिसाल पेश करेगा। सरकार महिला और बच्चे के भरण पोषण की जिम्मेदारी प्राथमिकता से निभाएगी। मोहन सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक में सबसे बड़ा और अहम प्रस्ताव शामिल है।
इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम सुबह 11 कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद एसटी/एससी विभागों, दोपहर 1: 30 बजे जनजाति कार्य विभाग और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। 3रू30 बजे भारतीय ज्ञान परंपरा शीर्ष समिति एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति टैक्स फोर्स की बैठक में शामिल होंगे।
राष्ट्रीय फलक पर छाया एमपी का बीजेपी संगठन
मध्य प्रदेश का बीजेपी संगठन राष्ट्रीय फलक पर छा गया है। सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करने पर सम्मान के साथमैं भाजपा की भावी ताकत हूं कार्यक्रम की तारीफ हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में मध्य प्रदेश आगे। गैर राजनीतिक युवाओं को जोड़ने के लिए मध्य प्रदेश भाजपा का मैं भाजपा की भावी ताकत हूं कार्यक्रम सराहनीय रहा। सभी राज्यों को इस तरह के प्रोग्राम आयोजित करने चाहिए।
गैस हादसे से जुड़े क्रिमिनल मामले में अहम सुनवाई
भोपाल गैस हादसे से जुड़े एक क्रिमिनल मामले में आज अहम सुनवाई होगी। इसमें तय होगा कि डाउ केमिकल इंडियन कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में है या नहीं। मामले में भोपाल गरु फॉर इंफॉर्मेशन एंड एक्शन और सीबीआई के वकील कोर्ट में पेश होंगे।
एमपी में एक और नया एयरपोर्ट मंजूर
मध्य प्रदेश को जल्द ही एक और नए एयरपोर्ट को मंजूरी मिलने वाली है। शिवपुरी में नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इसका स्वामित्व राज्य सरकार के पास रहेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इसे तैयार करेगा। शिवपुरी एयरपोर्ट को रीजनल एयर कनेक्टिविटी स्कीम के तहत बनाया जाएगा।