देवास। जिले के हाटपिपल्या विधानसभा अंतर्गत ग्राम टिगरिया गोगा मे स्टाप डेम मे दो बच्चे डुब गये। परिजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहा डाक्टर ने किया मृत घोषित।जानकारी के मुताबिक बच्चे खेलते खेलते हैं डेम तक पहुंच गए थे जहां प्रियांशु पिता विकास 14 वर्ष, प्राथिस पिता अर्जुन उम्र 12 वर्ष निवासी टिगरिया गोगा की मौत हो गई बताया जाता है कि दोनों बच्चे जब डूब रहे थे तो तीसरे बच्चे ने ग्रामीणों को सूचना दी जिसके बाद दोनों बच्चों को ग्रामिण जन ने बडी मशक्कत के बाद पानी से निकाला। जिसके बाद परिजन दोनों को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चो को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर सी एम गुप्ता ने बताया कि टीगरिया गोगा में पानी में डूबने से दो बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया था जहां दोनों बच्चों की मौत हो गई जिनके शव को पोस्टमार्टम में शिफ्ट किया गया था जहा आज पीएम कर शव परिजनों को सौंपा गया।