BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2024, 11:45 am
KHABAR : भोपाल में दो दिवसीय नेशनल पुलिस सेमिनार आज से, देश भर के पुलिस-सशस्त्र बल प्रमुख करेंगे एआई चौलेंज, अराजकता, आईटी और सोशल पुलिसिंग पर मंथन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मंगलवार से भोपाल में देश के सभी राज्यों के पुलिस प्रमुख दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के लिए जुट रहे हैं। सेमिनार का एजेंडा पुलिस की वर्किंग-ट्रेनिंग में सुधार और पुलिस की नैतिकता-कौशल विकास है। सेमिनार में अराजकता और प्रौद्योगिकी के वर्तमान युग में सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा और एआई की चुनौतियों और प्रशिक्षण आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके बाद देश भर में इसे लागू करने को लेकर सिफारिश की जाएगी।


केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी भोपाल में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो द्वारा 22 से 23 अक्टूबर 2024 तक आयोजित 39वें नेशनल सेमिनार का शुभारंभ राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के निदेशक और सर्वाेच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस के मुख्य आतिथ्य में होगा। राजीव कुमार शर्मा महानिदेशक पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के निर्देशन में होने वाले सेमिनार में सभी राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुख और प्रतिनिधि एक साथ शामिल हो रहे हैं।


​​​​​​​पुलिस प्रशिक्षण में सुधार के लिए सिफारिशें होंगी तैयार
सेमिनार में प्रतिभागी प्रशिक्षण विधियों, कौशल विकास, सहयोग और नीति-रणनीति पर ध्यान केंद्रित करते हुए मौजूदा परिस्थितियों, बेस्ट प्रैक्टिस और नवाचारों का पता लगाएंगे। इसमें नैतिक विचारों और प्रशिक्षण मूल्यांकन पर भी चर्चा की जाएगी जिसका उद्देश्य राष्ट्र व्यापी पुलिस प्रशिक्षण में सुधार के लिए व्यावहारिक सिफारिशें तैयार करना है।


इन मुद्दों पर होना है चर्चा
क्रिमिनल लॉ में नए प्रावधान लागू करने के लिए प्रशिक्षण चुनौतियां।
मिशन कर्मयोगी भारत के माध्यम से ई-लर्निंग को बढ़ावा देना।
मिशन सद्-व्यवहार-अराजकता और प्रौद्योगिकी के वर्तमान युग में सामुदायिक पुलिसिंग।
साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा और एआई - चुनौतियां और प्रशिक्षण आवश्यकताओं का विश्लेषण।
प्रशिक्षण मॉड्यूल और प्रशिक्षण अंतराल का विश्लेषण।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE