नीमच। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आयुक्त रोजगार एवं जिला प्रशासन देवास के आदेशानुसार बेराजगार आवेदकों को निजी संस्थाओं में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार मेले) का आयोजन दिनांक 23 अक्टूबर को 11.00 बजे से 03.00 बजे तक रोजगार कार्यालय चामुण्डा काम्पलेक्स चतुर्थ मंजिल देवास आयोजित किया जावेगा। प्लेसमेंट ड्राइव में 5वीं पास आईटीआई, डिप्लोमा तथा स्नातक तक की योग्यता वाले आवेदकों को निजी संस्थाओं में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें देवास से पारले जी, भारतीय जीवन बीमा निगम, जियो एवं क्वेस कारर्पाेरेशन लि. आईपीएस कान्ट्रेक्टर, चामुण्डा कॉन्ट्रेक्टर देवास द्वारा भर्ती की जाएगी। नौकरी के लिए इच्छुक आवेदक कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।