खरगोन। मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड एवं लोक शिक्षण मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन देवी अहिल्या उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्रमांक-1 में किया गया। इस प्रतियोगिता में शासकीय व अशासकीय विद्यालयों से 45 टीमों में से 43 टीमों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शा. कन्या हाईस्कूल बामंदी तह. कसरावद ने प्राप्त किया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान द क्रिएटिव पब्लिक हाईस्कूल खरगोन एवं तृतीय स्थान महर्षि वेद व्यास पब्लिक हाई. से. स्कूल कसरावद ने प्राप्त किया। रमेश राठौर वनमंडल अधिकारी खरगोन, हीरालाल पटेल, नोडल एवं उपवनमंडल अधिकारी बिस्टान, दिनेश वास्केल उप वनमंडलाधिकारी भीकनगांव राजेन्द्र पाटीदार प्राचार्य देवी अहिल्या उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्रमांक-1 खरगोन, मनीषा बुन्देला, वनपरिक्षेत्र अधिकारी खरगोन, सचिन सयदे वनपरिक्षेत्र अधिकारी कसरावद, रितेश कुमार शुक्ला एवं नीरज जोशी क्विज मास्टर एवं वनस्टाफ की उपस्थिति में क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।