BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2024, 2:25 pm
BIG NEWS : 1 लाख सरकारी नौकरी देगी सरकार, दुष्कर्म पीड़िताओं को हर जिले में 10 लाख रुपए की सहायता, दूरस्थ गांवों के बदलेंगे जिले, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मंत्रालय में चल रही मोहन कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। आज कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने फैसलों की जानकारी दी। आज की बैठक में युवाओं के रोजगार और जिले बदलने को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। 


युवाओं पर मेहरबान डॉ मोहन सरकार
कैबिनेट बैठक में युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। इसी साल एक लाख सरकारी नौकरियां निकाली जाएगी। दिसंबर 2024 तक एक लाख सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। सभी विभागों में मैनपॉवर बढ़ाया जाएगा। पीएससी और कर्मचारी चयन मंडल से प्रक्रिया  शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग में सात हजार 900 पद की स्वीकृति कर दी गई है। साथ ही जिला अस्पतालों से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों के लिए स्वीकृति हुई है। 


मुख्यमंत्री ने विभागों से रोजगार की कार्ययोजना मांगी है। सीएम ने कहा है कि अगले चार साल की कार्ययोजना बनाएं। नए रोजगार के अवसर तैयार करने की कार्ययोजना है। 11 विभागों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


दूरस्थ गांवों के बदलेंगे जिले 
डिप्टी सीएम ने बताया कि दूरस्थ गांवों के जिले बदलेंगे। लोगों के सुझाव पर ही  जिलों की सीमा बदलेगी। साथ ही प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग को लेकर कैबिनेट में चर्चा हुई है। आयोग के नवंबर से पूरे प्रदेश में दौरे होंगे। तहसील, विकासखंड, जिला, संभाग स्तर पर दौरा किया जाएगा। आम लोगों से सुझाव लिया जाएगा। दूरस्थ क्षेत्रों को नजदीक के जिलों में शामिल करने के सुझाव लेंगे। चार से छह महीने तक फीडबैक लेने का काम चलेगा।


गोवर्धन पूजा में भी शामिल होंगे प्रभारी मंत्री
हथियार पूजा के बाद गोवर्धन पूजा में भी जिला प्रभारी मंत्री शामिल होंगे। कैबिनेट में मुख्यमंत्री ने इसे लेकर निर्देश दिए हैं। सभी मंत्री गौशाला में भी जाएंगे।


सिंहस्थ को लेकर बड़ा फैसला
उज्जैन में सिंहस्थ को लेकर सरकार ने फैसला किया है कि अखाड़े और साधु संतों के लिए प्लाटिंग करके आश्रम बनाए जाएंगे। 5 बीघा प्रति अखाड़ा को दिया जाएगा। आवासीय और कमर्शियल काम प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ धार्मिक के लिए जमीन में काम होगा।


12600 मिनी आंगनबाड़ियों के लिए बड़ा निर्णय
12600 मिनी आंगनबाड़ियों में सहायिका का पद, 476 पर्यवेक्षक भी सैंक्शन किए गए हैं। इसके लिए 213 करोड़ सालाना खर्च आएगा। केंद्र से 34 करोड़ का भी अनुदान राज्य सरकार को मिलेगा। 


पॉक्सो एक्ट की पीड़िता को हर जिले में 10 लाख की सहायता
स्कीम फॉर पॉस्को के लिए सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। 18 साल से कम उम्र की पीड़िता गर्भवती हो जाती हैं, उनके लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। हर जिले में पहचान कर 10 लाख रुपए सहायता के लिए दिए जाएंगे। 


विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद मिलेगा सातवां वेतनमान
विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद उन्हें सातवां वेतनमान दिया जाएगा। 2016 से जो भी रिटायर हुए हैं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।


अखाड़ों को मिलेगी पांच-पांच बीघा जमीन
कैबिनेट बैठक में अखाड़ों को पांच बीघा जमीन देने का फैसला लिया गया है। एक बीघा में निर्माण कर सकेंगे। आवासीय और कॉमर्शिलय एक्टिविटी नहीं कर सकेंगे। सिर्फ धार्मिक कार्यों की परमिशन रहेगी। 


आज की बैठक में 46 साल बाद प्रदेश को नया एयरपोर्ट (रीवा एयरपोर्ट) मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 1978 के बाद एमपी को पहली बार नया एयरपोर्ट मिला है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE