देवास। इंदौर बुधनी रेलवे लाइन के चलते किसने की भूमि अधिग्रहित की जा रही है। जिसको लेकर आज खातेगांव, डबल चौकी सहित कई गांव के किसान बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। किसानों ने वहां पर पहुंचकर कलेक्टर को एक ज्ञापन सोपा है किसानों ने बताया कि भू अर्जन अधिकारी द्वारा कृषकों की भूमि का उचित मूल्यांकन ना करते हुए मनमानी ढंग से भूमिका मूल्यांकन किया जा रहा है।इसके चलते जो भी अवार्ड पारित किया गया है उसे निरस्त किया जाए। जो भी राशि दी जा रही है वह काफी कम दी जा रही है जिसके चलते किसान अपनी भूमि नहीं देना चाहता। इसके साथ ही कई विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने ज्ञापन दिया है। किसानों ने कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से चर्चा करते हुए बताया कि उनकी करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव बिक रही उन्हें जो मुआवजा दिया जा रहा है वह भी बहुत कम है जब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक रेलवे लाइन का काम नहीं होने दिया जाएगा। वही किसानों से चर्चा के बाद कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बताया कि किसानों की मांग थी कि उन्हें गाइडलाइन के हिसाब से पैसा दिया जाए। वर्तमान में जो गाइडलाइन है इस गाइडलाइन से पैसा दिया जा रहा है वही किसान कह रहे हैं कि रेलवे का काम अभी बंद कराया जाए तो वह काम बंद नहीं होगा। इंदौर बुधनी रेलवे लाइन के तहत देवास जिले में रेलवे लाइन बिछाई जाएगी इसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है। किसानों की बातो को सुना गया है।