इंदौर। अग्रवाल पंचायत, नवयुवक मंडल एवं अग्र चेतना महिला मंडल द्वारा 17 नवंबर को आईटीआई रोड स्थित मदनमहल गार्डन में शाम 6 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत गायक विशाल शर्मा की खाटू श्याम भजन संध्या, अन्नकूट एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का प्रथम निमंत्रण मंगलवार को खजराना गणेश जी को अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नवयुवक मंडल के संरक्षक गणेश गोयल, अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, पवन एरन, रितेश अग्रवाल, विनय गुप्ता, सत्य प्रकाश अग्रवाल (काका), मुकेश अग्रवाल, योगेश बंसल, कैलाश अग्रवाल, केके सिंगल, मनोहरअग्रवाल, विनोद अग्रवाल एवं अग्र चेतना महिला मंडल की गायत्री मित्तल, आभा अग्रवाल, तृप्ति मित्तल एवं शिल्पा बंसल उपस्थित थे। समारोह में तंबोला सहित कई मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे।