बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में उपभोक्ता अधिकार संगठन द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
संगठन अध्यक्ष प्रीतम महाजन ने बताया की आगामी त्योहारों को देखते हुए मिठाई दुकानदारों द्वारा ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में मिठाईयों में मिलावट कर उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते है।
ग्रामीण क्षेत्रो में मिलावट का यह खेल बड़ी मात्रा में चल रहा है उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए हमने आज कलेक्टर से मांग की है जिले भर की मिष्ठान दुकानों पर उचित जांच कर मिलावटखोरों के खि़लाफ़ सख्त कार्रवाई की जाए।