BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2024, 3:18 pm
KHABAR : अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चे की बैठक में निर्णय, 25 अक्टूबर को सतपुड़ा भवन के सामने प्रदर्शन करेंगे भोपाल के कर्मचारी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय कर्मचारियों के समान 7 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) सहित अन्य मांगों को लेकर भोपाल के कर्मचारी 25 अक्टूबर को सतपुड़ा भवन के सामने प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय सोमवार देर शाम आयोजित मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक में लिया गया है। बैठक गीतांजली चौराहा स्थित कर्मचारी भवन में आयोजित हुई, जिसमें सभी मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


बैठक में विभिन्न संगठनों के कर्मचारी नेताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश के 7.50 लाख अधिकारी-कर्मचारी एवं 4.50 लाख पेंशनर को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत नहीं दी जा रही है। कई राज्यों में पदोन्नति दी जा रही है। कर्मचारियों ने गृहभाड़ा भत्ता, लिपिकों की वेतन विसंगति दूर करने, 45000 स्थाईकर्मी, संविदा कर्मचारी, आउटसोर्स, दैनिक वेतन भोगी एवं 20000 अंशकालीन कर्मचारियों को नियमित की तरह सभी लाभ देने आदि मुद्दों पर चर्चा की। कर्मचारियों ने कहा कि प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो दीपावली के बाद चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसमें आने वाले समय में अनिश्चितकालीन आंदोलन का भी ऐलान किया जाएगा। बैठक में उपस्थित साथियों ने कहा कि आंदोलन इस तरह से हो कि प्रदेश के सभी जिला, तहसील, ब्लाक के कार्यालय में तालाबंदी हो जाए।


मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एमपी द्विवेदी, प्रदेश संयोजक एसबी सिंह एवं महेंद्र शर्मा ने बताया कि यह आंदोलन सरकार के विरोध में नहीं होगा, बल्कि कर्मचारियों-अधिकारियों को लेकर सरकार की नीति के विरोध में किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से अधिकारी कर्मचारी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश पटेल, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय मिश्रा, विजय रघुवंशी, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मोहन अय्यर, उमाशंकर तिवारी, लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक निहाल सिंह जाट, जिला अध्यक्ष राम कुंडल सेन, वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष साबिर खान, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, महामंत्री जितेंद्र सिंह, कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र निगम, शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सतीश शर्मा, नगर निगम नगर पालिका के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी, संविदा अधिकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रमेश राठौर एग्रो कॉर्पाेरेशन एवं एप्स 95 के राष्ट्रीय महामंत्री चंद्रशेखर परसाई, मुख्य पेंशनर्स संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एलएन कैलासिया, शाहिद आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE