भोपाल। श्री रामजन्मभूमि अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद प्रथम दीपोत्सव पर्व पर 25 लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे। इसके लिए भोपाल के सेवा संकल्प संगठन ने मंदिर के लिए 1100 मिट्टी के राम नाम अंकित दीपकों को चंदन, रोली व बाती के साथ तैयार कर स्पीड पोस्ट से अयोध्या भेजा गया है, जो दीपावली के पूर्व अयोध्या पहुंच जाएंगे। संगठन के अध्यक्ष प्रकाश मालवीय ने बताया की दीपोत्सव पर भोपाल के दीपक भी प्रज्जवलित हों इसी भावना के साथ हाथों से दीपक और बाती तैयार किए गए हैं।
श्रीरामलला के समक्ष दीपावली पर प्रज्ज्वलित होंगे दीप
मालवीय ने बताया कि यह सभी श्रीराम नाम लिखे चंदर-रोली के दीपक प्रभु श्री रामलला के समक्ष दीपावली पर्व पर प्रज्वलित होंगे, जिसकी अपील श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से की गई है । इस अवसर पर दीपकों को तैयार करने में संगठन के यश जैन, सुमित मालवीय, विवेक श्रीवास्तव, लकी नेगी, सचिन सोलंकी, रवि, मनोज, दीपक साकरे ने अपना योगदान दिया।