भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को काले हिरण का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग की टीम को दी गई । जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की इलाके से मृत काले हिरण का शव मिला है। उसके शरीर पर चोंट के भी निशान मिले है। वन विभाग का अमला मृत हिरण के शव को राजधानी के वेटनरी हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। पोस्टमार्टम होने के बाद टीम वहां से रवाना हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होगा कि हिरण का शिकार हुआ या फिर प्राकृतिक मौत है। फिलहाल वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।