BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2024, 4:13 pm
KHABAR :  पांगरी में आसामजिक तत्वों द्वारा मंदिर में रखी मूर्ति की गई क्षतिग्रस्त, ग्रामवासियों में आक्रोश‌ का माहौल, घटना स्थल पर रात्रि में ही पहुंची पुलिस, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ किया मामला दर्ज, पढे़ खबर

Share On:-

सतवास। ग्राम पांगरी में चिचली रोड़ पर सोमवार को किसी आसामाजिक तत्वों के द्वारा हनुमान मंदिर में स्तिथ शिवलिंग की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और मंदिर में कांच की बनी रामसीता के फोटो को भी तोड़ दिया गया साथ ही मंदिर के बाहर स्तिथ शनि भगवान की मूर्ति को भी स्थान से हटा दिया गया बताया जा रहा है की मंदिर की दूरी गांव से अधिक है जिसका फायदा उठाकर किसी आसामजीक तत्वों के द्वारा दोपहर 3 बजे इस तरह की घटना को अंजाम दिया है देर शाम जब सबसे पहले प्रतिदिन की तरह मंदिर में दीपक लगाने पहुंचे ग्राम के ही चंपालाल और जगदीश ने देखा की मंदिर में रखी मूर्तियों को उनके स्थान से हटाकर अस्त व्यस्त कर दिया गया है तो उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ही ग्राम के लोगो को दी इसके बाद बड़ी संख्या में मंदिर में एकत्रित ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही तुरंत थाना प्रभारी आशीष राजपूत अपने स्टाफ के साथ मौके स्थल पर पहुंचे और उनके द्वारा ग्रामीणों से चर्चा कर मन्दिर में क्षतिग्रत हुई मूर्ति की स्थिति का जायजा लिया गया तथा घटना स्थल का जायजा लेने के बाद थाना प्रभारी द्वारा देर रात्रि में मंदिर पर एक स्थाई जवान को भी तैनात किया गया और स्वयं की निगरानी में मंदिर में ताला लगा दिया गया और सुबह मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डांग स्काउट टीम को बुलवाया गया और प्रथम सूचना पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।


गांव के ग्रामीण नारायण यादव, पुर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण पटेल, विजय विश्वकर्मा ने बताया की इस मंदिर में पूर्व में मंदिर की घंटी चोरी हो गई थी और आज शिवजी के शिवलिंग में लगे पीतल के शेष नाग को भी असामाजिक तत्वों के द्वारा मंदिर के पीछे उखाड़ के फेक दिया गया और शनि देव की मूर्ति को स्थान से हटा दिया गया।


इस घटना के बाद से पांगरी के हिंदू समाज के ग्रामिणजनो में काफी आक्रोश है और उक्त घटनाक्रम में ग्रामीणजनो ने पुलिस से उचित कारवाई की मांग करते हुए आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE