BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2024, 4:28 pm
KHABAR : मनासा के सीएम राइज स्कूल में छात्र-छात्राओं ने किया विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

मनासा। आज सीएम राइज स्कूल मनासा में आज एक विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन विषयों पर आधारित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में मिडिल स्कूल से लेकर हायर सेकेंडरी तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के शैक्षिक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन मॉडलों में से चयनित मॉडलों को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।

पिछले वर्ष भी मनासा सी.एम. राएज स्कूल ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इस बार भी छात्रों का उत्साह और उनकी रचनात्मकता सराहनीय रही। स्कूल के प्राचार्य, श्री बी.एल. बसेर ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों के बौद्धिक और रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष, श्री मुकेश डांगी और श्री कैलाश पुरोहित, आर.वी. कॉलेज मनासा के जनभागीदारी अध्यक्ष, श्री अश्विन सोनी, और नगर परिषद मनासा के अध्यक्ष प्रतिनिधि, श्री अजय तिवारी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम वसीटा ने छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया और उन्हें प्रोत्साहित किया।

सी.एम. राएज स्कूल, शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को संस्कार का पाठ भी पढ़ाता है, और यह विद्यालय जिले में नंबर वन के स्थान पर बना हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE