इंदौर। अखिल भारतीय मराठा महासंघ के महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर समाजसेवी स्वाति युवराज काशिद का मंगलवार को साफा बांधकर और पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अशोक खोवाल (अध्यक्ष, भांबी सूत्रकार समाज केंद्रीय पंचायत, इंदौर), मनीष चोरहट, यशवंत काशिद, अखिल केवल, जितेंद्र नरनोलिया, विक्रांत खोकर, शैलेष महोबिया, गोलू झंझोड, दीपक मेहरादे, सावन सिरसिया, भरत लड़ने, हरीश जीनवाल आदि उपस्थित थे।