भगवानपुरा। खरगोन जिले के भगवानपुरा ब्लॉक में जनजातीय कार्य विभाग के विकासखंड कार्यालय परिसर में जनजातीय कार्य विभाग एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से सक्षम जीवन कौशल पर आधारित माध्यमिक विद्यालयों के एक शिक्षक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम बैच का हुआ समापन। विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षकों के द्वारा शिक्षकों को विद्यार्थियों में जीवन कौशल विकास हेतु गतिविधि आधारित शिक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया, जिसमें जीवन कौशल के आयाम, मुख्य 11 जीवन कौशल, सरलीकरण, मेंटरिंग,बाल संरक्षण और सुरक्षा , जेंडर और लैंगिक समानता के विषय पर भी समझ बनाई गई। साथ ही जीवन कौशल आधारित सत्रों को अपने विद्यालय में सुचारू रूप से गुणवत्ता पूर्ण तरीके से बच्चों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया गया।
कार्यशाला में शिक्षकों का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स यदुनंदन बडोले, शीतल सिंह दांगी, गणेश भार्गव के द्वारा दिया गया। कार्यशाला के अंतिम दिवस में बी ई ओ श्री सुमेर सिंह जाधव जी द्वारा सभी शिक्षकों का उत्साह वर्धन करते हुए संबोधित किया की सक्षम जीवन कौशल को हम सभी अपने विद्यालय में पूर्ण रूप से बच्चों के जीवन में लागू करेंगे एवम अपने विद्यालय और विकासखण्ड को सक्षम बनाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जनजातीय कार्य विभाग एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त समन्वय से ब्लॉक मैनेजर राहुल यादव द्वारा किया गया।