कसरावद। जिला वन मण्डल खरगोन द्वारा मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता क्विज 2024 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता उत्कृष्ट विद्यालय खरगोन में आयोजित की उक्त प्रतियोगिता मे जिले की शासकीय एवं प्राइवेट लगभग 45 स्कूलों के करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया उक्त प्रतियोगिता में जैव विविधता के संबंध में लिखित परीक्षा आयोजित की गई जिसमें महर्षि वेदव्यास पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल कसरावद की बालिकाओं की टीम जिसमे अमुल्या पिता बृजेश कुमार व्यास कक्षा 12वीं के अरशी पिता अकिल खान कक्षा 12 वी एवं राधिका पिता राजेन्द्र यादव कक्षा 9 की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान किया गया। महर्षि वेद व्यास पब्लिक स्कूल कसरावद ने भी जिला स्तरीय आयोजन के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर। छात्राओं एवं शिक्षक हेमंत गांगले को भी सम्मानित किया गया। बालिकाओं की इस उपलब्धि पर संस्था के डायरेक्टर राजेश व्यास, बृजेश कुमार व्यास, निलेश व्यास एवं शिक्षकगण एवं पत्रकारों ने बधाई दी।