खरगोन। भिक्षावृत्ति कर जीवन यापन कर रहे नाथ समाजजनों ने शासन से रोजगार दिलाने की मांग की है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे गोगावां के समाजजनों ने कलेक्टर के नाम सौपें ज्ञापन में मांग की है कि वे भिक्षावृत्ति नही बल्कि रोजगार कर अपना व परिवार का भरण-पोषण करना चाहते है। समाजजनों ने बताया कि भिक्षावृत्ति कर गुजारा करना पिछली 18 पीढ़ी से परंपरा चली आ रही है। समाज में अशिक्षा और गरीबी से लोग उबर नही पाए है। वर्तमान में भिक्षावृत्ति के दौरान लोग मारपीट पर उतारु हो जाते है, परिवार के लोगों को कोई मजदूरी पर भी नही रखता है। हमारी मांग है कि शासन की मनरेगा योजना सहित अन्य योजनाओं में रोजगार दिया जाए,जिससे वे परिवार का पालन- पोषण कर सके।