BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2024, 6:13 pm
KHABAR : सिका कॉलेज इंदौर में नई शिक्षा नीति पर कार्यक्रम, व्यावसायिक फोटोग्राफी में कैमरे और प्रकाश की तकनीकों की मूलभूत जानकारी भी दी, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। सिका कॉलेज में हाल ही में विशेषज्ञों के सत्रों की श्रृंखला का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बीएजेएमसी, बीकॉम, बीकॉम, बीबीए, बीसीए और बीए विभाग के विद्यार्थियों ने अपने कौशल और ज्ञान को समृद्ध किया ।


सत्र की शुरुआत पारंपरिक दीप-प्रज्ज्वलन से हुई। सिका कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गुंजन शुक्ला ने नई शिक्षा नीति के अनुसार सतत शिक्षा और कौशल विकास के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को अंतर्दृष्टि प्रदान की। एनईपी के समानांतर सत्रों के इस आयोजन को सिका कॉलेज एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन पी. बाबूजी ने प्रोत्साहित किया, साथ ही सिका कॉलेज की एडवाइजर डॉ विजयलक्ष्मी अयंगर ने कार्यक्रम की आयोजना और मार्गदर्शन में प्रमुख भूमिका निभाई। कार्यक्रम में ट्रस्टी के गिरिधरन एवं अन्य ट्रस्टियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रतिभा सारस्वत ने किया।


बीएजेएमसी के विद्यार्थियों के लिए आयोजित सत्र में वरिष्ठ फोटोग्राफर और सिनेमेटोग्राफर कौशलेंद्र देशनुख ने व्यावसायिक फोटोग्राफी में कैमरे और प्रकाश की तकनीकों की मूलभूत जानकारी दी। उन्होंने फोटोग्राफी में विद्यार्थियों के कॅरियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बीकॉम और बीबीए के विद्यार्थियों के सत्र में चार्टर्ड एकाउंटेंट सृष्टि शाह ने जीएसटी की मूलभूत संकल्पनाएं बताते हुए आईटीआर फाइल करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। बीसीए के विद्यार्थियों के लिए सिका स्कूल 78 की उप प्राचार्य रजनी उप्रेती ने पायथन के बारे में अधारभूत जानकारी प्रदान करते हुए टैक्नालॉजी के वर्तमान दौर में रोजगार की संभावनाओं के बारे में विद्यार्थियों को बताया।


बीए के विद्यार्थियों के लिए आयोजित सत्र में सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के सहायक आयुक्त आशुतोष निवसरकर ने ष्प्राचीन भारतीय इतिहास - गुप्त काल और हर्षवर्धनष् पर विचारणीय व्याख्यान दिया, जिसमें ऐतिहासिक ज्ञान को समकालीन प्रासंगिकता से जोड़ा गया। कार्यक्रम में सिका कॉलेज की सलाहकार डॉ. विजयलक्ष्मी अयंगर और डॉ. गुंजन शुक्ला ने सभी अतिथियों को प्रतीक स्वरूप तुलसी का पौधा भेंट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE