BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2024, 6:19 pm
REPORT : जल चौपाल में ग्रामीणों से चर्चा कर जल संरक्षण की कार्य योजना बनेगी, कलेक्टर ने कहा- अटल भू-जल योजना के तहत पंचायतों में जल चौपाल आयोजित की जाएगी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। केंद्र सरकार की अटल भू-जल योजना के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 5 नवम्‍बर 2024 से 15 नवम्‍बर तक जल चौपाल आयोजित की जाएगी। सभी अधिकारी जल चौपालों में उपस्थित होकर, ग्रामीणों से चर्चा कर, प्रस्‍तावित जल संरचनाओं के निर्माण के कार्याे की सूची बनाकर प्रस्‍तुत करेगे। सभी नोडल अधिकारी आवंटित ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर, प्रतिवेदन आगामी टी.एल.बैठक में प्रस्‍तुत करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला अधिकारियों की बैठक में दिए। बैठक में एडीएम लक्ष्‍मी गामड, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर, एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

पीएम जीवन ज्‍योति बीमा योजना के तहत पंचायतों में शिविररू- बैठक में कलेक्‍टरने एलडीएम एवं सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना के तहत शतप्रतिशत सेचुरेशन सुनिश्चित करना है। अतरू ग्राम पंचायत स्‍तर पर शिविर आयोजित कर, सभी पात्र हितग्राहियों का बीमा करवाना सुनिश्चित करें।

बैठक में बताया गया, कि प्रधानमंत्री सूर्यधन योजना के तहत विकासखण्‍ड नीमच में तीन, जावद में चार एवं मनासा में एक गांव का चयन किया गया है, इन गावों के शतप्रतिशत घरों में सौलर पेनल स्‍थापित किए जाएंगे। प्रधामंत्री विश्‍वकर्मा योजना के तहत अब तक 982 हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्रदान कर दिया गया है। वर्तमान में 70 हितग्राहियों का प्रशिक्षण जारी है।

सीएम हेल्‍पलाईन में ग्रेड सुधार पर राजस्‍व टीम की सराहनारू- बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा दौरान कलेक्‍टर ने कहा, कि राजस्‍व विभाग की टीम ने गत एक माह में शिकायतों के निराकरण का सराह‍नीय कार्य किया है। राजस्‍व विभाग एक माह में ग्रेड डी से इस माह ग्रेड बी में शामिल हो गया है। इसके लिए कलेक्‍टर ने सम्‍पूर्ण राजस्‍व टीम को बधाई दी है। उन्‍होने नगरपालिका नीमच एवं म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं., स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, श्रम विभाग, को 50 दिवस से अधिक की सीएम हेल्‍पलाईन शिकायतों को संतुष्‍टी के साथ बंद करवाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने सभी जिला अधिकारियों को गत एक वर्ष की विभागीय उपब्धियों और केंद्र व राज्‍य सरकार द्वारा संचालित सभी फ्लेगशिप योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों तथा किए गए नवाचारों की जानकारी मय फोटोग्राफ्स के जिला जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्‍ध कराने के निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE