BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2024, 6:23 pm
NEWS : अरबन बैंक राष्ट्रीय स्तर पर आई.टी. हेड ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित एफसीबीए अवॉर्ड सेरेमनी 2024 लखनऊ में सम्पन्न, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ। चित्तौडगढ अरबन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, चितौड़गढ़ ने सहकारिता क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बैंक को ‘‘आई.टी. हेड ऑफ द ईयर’’ अवार्ड से होटल होली डे इन, लखनऊ में आयोजित एफसीबीए अवॉर्ड सेरेमनी 2024 में यह अवॉर्ड प्राप्त कर राजस्थान सहकारिता का नाम अखिल भारतीय स्तर पर गौरवान्वित किया गया। इस अधिवेशन में बैंक की ओर से प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी के नेतृत्व में तकनीकी अधिकारी राकेष दशोरा एवं अभिषेक टेलर ने सहभागिता निभाई एवं अवॉर्ड प्राप्त किया।  


प्रबन्धक प्रशासन जे.पी. जोशी ने बताया कि सहकारिता, आई.टी. एवं बैंकिंग को राष्ट्रीय स्तर पर 18-19 अक्टुबर, को राष्ट्रीय सहकारिता अधिवेषन में आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम के विशेष सत्र में प्रबन्ध निदेशक श्रीमती वन्दना वजीरानी ने भविष्य में अरबन को-ऑपरेटिव बैंकिंग क्षेत्र में डिजीटलीकरण के बारे में विस्तार से विचार व्यक्त किए। 


बैंकिंग फ्रन्टियर हर वर्ष देश के 1530 अरबन को-ऑपरेटिव बैंकों के अतिरिक्त केन्द्रीय एवं स्टेट सहकारी बैंकों के मध्य नोमीनेशन प्राप्त कर, उनकी प्रगति एवं कार्याे के आधार पर उन्हें सम्मानित करने हेतु फ्रन्टियर्स इन को-ऑपरेटिव बैंकिंग अवॉर्ड आयोजित करती है। 


बैंक अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया, उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना, प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी सहित संचालक मण्डल सदस्यों एवं स्टॉफगणों ने बैंक की इस प्रगति पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी ग्राहकों से ऐसे ही सहयोग करने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE