BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2024, 6:23 pm
BIG REPORT : जिला, उपखण्‍ड, तहसील के साथ ही ग्राम पंचायत स्‍तर पर भी हो रहा है ग्रामीणों की समस्‍याओं का समाधान, कलेक्‍टर ने नीमच में की जनसुनवाई, 90 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला, उपखण्‍ड एवं तहसील के साथ ही मंगलवार से ग्राम पंचायतों में भी जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर, ग्रामीणों की समस्‍याओं का स्‍थानीय स्‍तर पर निराकरण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्‍तर पर जनसुनवाई होने से दूर दराज के ग्रामीणों को अपनी समस्‍याओं के समाधान के लिए उपखण्‍ड, ब्‍लॉक, तहसील या जिला मुख्‍यालय पर नहीं आना पड़ रहा है। उनकी समस्‍याओं का अपनी ग्राम पंचायत  में ही समाधान हो जाने से ग्रामीणों को समय एवं धन की बचत भी हो रही है। जिले की सभी 243 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को जनसुनवाई की गई। इसमें पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, लाईनमेन, ग्रामीण कृषि विस्‍तार अधिकारी आंगनवाडी, आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम., सीएचओ, पटवारी एवं अन्‍य ग्राम स्‍तरीय अमले ने ग्राम पंचायत कार्यालय में बैठकर आवेदकों की समस्‍याए सुनी और उनका निराकरण किया।

जिला मुख्‍यालय नीमच के कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई करते हुए 90 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी एवं उनका निराकरण करने के लिए उपस्थित जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में एकता कॉलोनी नीमच की सुल्‍ताना बी ने अपने पति के नाम दर्ज भूखण्‍ड पर पति की मृत्‍यु उपरांत अन्‍य लोगो द्वारा कब्‍जा कर, जबरन भूखण्‍ड से बेदखल करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर, भूखण्‍ड का कब्‍जा दिलाने के अनुरोध पर कलेक्‍टर ने तहसीलदार नीमच नगर को तत्‍काल कार्यवाही कर सुल्‍ताना बी को भूखण्‍ड का कब्‍जा दिलाने के निर्देश दिए।  

जनसुनवाई में रामपुरा के बाबुलाल, कुम्‍हारा गली नीमच के सलीम, पिपलिया व्‍यास के परसराम, नीमच के विकास यादव, किरपुरिया के सद्दा, मनासा के मिट्ठुलाल, ढाकनी के कन्‍हैयालाल, सरजना के कंवरलाल, बरखेडा सौंधिया के प्रभुलाल, जावद के दीपक शर्मा, खेडा बांगरेड की बादाम बाई, जावी की कलाबाई,  गिरदौडा के नरेन्‍द्र सिह, इंदिरा नगर नीमच की ललीता बाई, भाटखेड़ी खुर्द के भंवरलाल, बरखेडा हाडा की रेखा गुर्जर, अडमालिया के हरिसिह, जावद खोर की उषाबाई, पड़दा के हीरालाल, अखेपुर के रूपचंदआदि ने भी अपने आवेदन प्रस्‍तुत कर, अपनी समस्‍याएं सुनाई। जिनका निराकरण करने के निर्देश कलेक्‍टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE