नीमच। वीरेंद्र कुमार सखलेचा मेडिकल कालेज में आज 14 दिवसीय फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत योग एवं मेडिटेशन क्लास का आयोजन किया गया। इसमें मेडिकल कालेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया सर के मार्गदर्शन में डॉ निशांत गुप्ता द्वारा योग और मेडिटेशन की ट्रेनिंग दी गई।
ज्ञात रहे डॉ. अरविंद घनघोरिया शुरुवात से ही मेडिकल कालेज के डॉक्टर्स को प्रेम, सम्मान और आदर्श चिकित्सक बनने के सीख देते रहे हैं। आज भी मेडिकल प्रथम वर्ष के विद्यार्थी को योग एवं मेडिटेशन द्वारा अपने आप को स्वस्थ एवं तनाव रहित रहने की आधुनिक बारीकियां सिखाई गई। इसमें 50 से ऊपर विधार्थी को योग एवं मेडिटेशन की बारीकियां सिखाई गई। योग प्रशिक्षक के रूप में डॉ. निशांत गुप्ता रहे। इसमें मुख्य रूप से डॉ. आदित्य बेरड़, डॉ. रेनू वाघमारे, डॉ सचिन परमार, डॉ. जगमोहन, डॉ. चेतन, डॉ. शिवानी सोलंकी, डॉ. नरेश बैरवा एवं मेडिकल कॉलेज के अन्य डॉक्टर्स उपस्थित रहे। ये जानकारी मेडीकल कालेज के डॉ निशांत गुप्ता ने दी।