BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2024, 8:08 pm
NEWS : चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने किया शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत औचक निरीक्षण, कई संस्थानों से लिए नमूने, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं राज्य सरकार की और से निरन्तर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके इसके तहत मंगलवार को रावतभाटा में जांच एवं निरीक्षण दल ने की कार्यवाही। 
जिला कलक्टर के निर्देशन व अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ताराचन्द गुप्ता के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम शर्मा की टीम ने खाद्य पदार्थाे के प्रभावी नमूनीकरण एवं निरीक्षण हेतु दीपावली तक विशेष अभियान के अन्तर्गत चलाये जा रहे निरन्तर शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत रावतभाटा में जय माँ खोडियाल डेयरी, महआलक्ष्मी सेल्स, श्री कृष्णा दूध डेयरी, महावीर दूध डेयरी, पारस किराना का निरीक्षण कर, देशी घी के कुल 3 नमूने, सोयाबीन तैल एवं फीका मावा, बादाम के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार लेकर राज्य केन्द्रीय जन स्वास्थ्य प्रयोगशाल भिजवा दिये गये है। 
जॉच रिपोर्ट आने के बाद जॉच रिपोर्ट अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। साथ ही उक्त फर्म के मालिकों को साफ सफाई व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों की पालना करने बाबत हिदायत दी गई एवं एफएसएसए एक्ट के तहत फूड लाईसेन्स डिस्पले करने हेतु पाबन्द किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE