BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2024, 8:24 pm
BIG REPORT : सांसद सुधीर गुप्ता के प्रयास से भानपुरा मंडी में शुरू हुआ नीलामी का कार्य, किसानों को मिलेगी सुविधा, अन्नदाताओं ने दिया धन्यवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मंडियों में किसानों को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर सांसद सुधीर गुप्ता गंभीर है। उन्होने विगत दिनों मंडी की बैठकों में कई विषयों पर गंभीरता से चर्चा की जिसके परिणाम भी सामने आने लगे है। पहले मंदसौर मंडी में मुंगफली की निलामी कार्य प्रांरभ हुआ फिर उसके बाद मंडी प्रशासन को होमगार्ड के समीप भूमि भी आवंटित हुई। अब सांसद गुप्ता का एक ओर प्रयास से किसानों को सुविधा मिली। सांसद सुधीर गुप्ता के प्रयास से भानपुरा मंडी में भी निलामी का कार्य प्रांरभ हुआ।

मंगलवार को भानपुरा मंडी भी निलामी का कार्य प्रारंभ हुआ। पूजा पाठ व शुभ मुर्हुत में सोयाबीन की निलामी से यह कार्य प्रांरभ हुआ। पूर्व में भानपुरा कृषि उपज मंडी में व्यवसाय का कार्य नही होता था जिससे उस क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। या तो किसानों को शामगढ़ मंडी में अपनी उपज लाकर बेचना पड़ती थी या फिर पड़ोस के राज्य राजस्थान में उपज लेकर जाना पड़ता था। जिससे किसानों को ट्रांसपोर्ट के साथ अन्य समस्याएं आती थी। विगत दिनों सांसद सुधीर गुप्ता ने जिले भर की मंडी कमेटियों के अधिकारियों और प्रशासन अमले के साथ में बैठक की।   सांसद सुधीर गुप्ता ने जिला प्रशासन और मंडी अधिकारियों को निर्देश दिया कि भानपुरा मंडी का व्यवसाय तुरंत चालू किया जाए वह उसमें आ रही बढ़ाओ को तत्काल प्रभाव से दूर किया जाए।  इस सकारात्मक प्रयास के पश्चात भानपुरा में भी कृषि उपज मंडी कार्य चालू हो गया वह मंडी प्रांगण में किसनों की उपज की नीलामी शुरू हो गई। इससे क्षेत्र में किसानों को सुविधा मिलेगी साथ क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढेंगे और किसानों को भी अपनी उपज विक्रय करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा इससे उनके लिए भी उपज बेचना आसान होगा।  ज्ञात रहे सांसद सुधीर गुप्ता संसदीय क्षेत्र की सभी कृषि उपज मंडी के विस्तार और उनके व्यवसाय में बढ़ोतरी पर निरंतर कार्य कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE